औरंगाबाद, फरवरी 24 -- मदनपुर थाना परिसर में मंगलवार को एसपी अम्बरीष राहुल की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें 70 से अधिक मामलों की सुनवाई कर उनका निष्पादन किया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित सर्वाधिक आवेदन प्राप्त हुए। खिरियावां मानव घाट मंदिर के समीप महादलित टोला के पास नाली निर्माण नहीं होने से जलजमाव की समस्या उठाई गई और नाली निर्माण की मांग की गई। हाजीपुर निवासी ममता देवी ने विपक्षियों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। श्रीरामपुर निवासी संतोष पासवान ने उनके घर के समीप पीसीसी सड़क निर्माण में बाधा पहुंचाने की शिकायत की। शिवगंज-रफीगंज रोड पर मुरलीगंज के पास मिथलेश कुमार ने स्पीड ब्रेकर निर्माण की मांग की। शिवगंज में जाम की समस्या से निजात के लिए चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की मांग की गई। कुशहा निवासी आकाश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.