जहानाबाद, अप्रैल 24 -- कुर्था निज संवाददाता। कुर्था एवं मानिकपुर थाना में पुलिस अधीक्षक डॉ. नवजोत सिमी ने जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। कुर्था में आयोजित जनता दरबार में अधिकांश मामले जमीन विवाद एवं पुराने मामलों से जुड़े सामने आए। सचई और चमंडी गांव से आए लोगों ने जमीन विवाद के साथ-साथ नाली एवं गली से संबंधित समस्याएं रखीं। वहीं, कुर्था के प्रबुद्ध नागरिकों ने क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने तथा पूर्व की तरह टाइगर मोबाइल द्वारा नियमित गश्ती की मांग की। इसी प्रकार मानिकपुर में आयोजित जनता दरबार में भी जमीन विवाद एवं पारिवारिक मामलों से संबंधित चार नए आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा पुराने ...