हमीरपुर, मार्च 19 -- राठ। घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चुराने की शिकायत करने पर भी इलाकाई पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कस्बे के लीलावती नगर पठानपुरा मोहल्ला निवासी प्रेमकली प्रजापति ने बताया कि गत पांच मार्च रात आठ बजे वह अपने पति शिवकुमार प्रजापति के साथ अस्पताल गई थी। घर पर पुत्री पूनम और पुत्र आकाश थे। उसी समय पड़ोसी अतीत साहू गुपचुप तरीके से घर में घुस गया और गृहस्थी वाले कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर सोने की झुमकी, कमर पेटी, चांदी की पायल और 25 हजार रुपये निकाल लिए। खटपट की आवाज सुनकर बच्चों ने शोर मचाया तो आरोपी अतीत सामान चोरी करके छत की रास्ते चढ़ गया और कूदकर वहां से निकल गया। शोर-शराबा सुनकर मुहल्ले के कई लोगों ने आकर पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी अंधेरे ...