बागपत, मार्च 9 -- बड़ौत। नगर बड़ौली रोड पर कुछ दिन एक युवक को धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया था। इस मामले में एसपी के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। नगर की बड़ौली रोड की रहने वाली विधवा महिला ओमी ने बताया कि होली के दिन रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उसके बेटे पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया था,जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने एसपी से इंसाफ की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर सचिन, धड़ा, राहुल, धोनी, धोनी की पत्नी व राहुल की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...