कौशाम्बी, मार्च 20 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र के टेंगाई जलालपुर निवासी राजकुमार ने बताया कि पांच मार्च की शाम वह अपने दरवाजे के सामने खड़ा था। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। आरोप है कि दुर्घटना के बाद बाइक सवारों ने पीड़ित की पिटाई भी की थी।ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ कर वाहन समेत टेढ़ीमोड़ चौकी पुलिस के हवाले कर दिया था। रिपोर्ट अभी तक नहीं दर्ज की गई थी। एसपी राजेश कुमार के आदेश पर गुरुवार को मुकदमा कायम कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...