बिजनौर, सितम्बर 30 -- बिजली कनेक्शन और सोलर पैनल के मामले में 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी के आदेश पर कोतवाली देहात पुलिस ने युवा रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य के पति इमरान कुरैशी, विद्युत संविदाकर्मी राहुल कुमार, रईस मलिक, अलीम अहमद, मोंटी और लाखन कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के ग्राम करौंदा चौधर निवासी यूसुफ कुरैशी ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि आठ जुलाई 2026 को विद्युत उपकेंद्र कोतवाली देहात में तैनात संविदाकर्मी राहुल कुमार, अलीम अहमद समेत अन्य लोग उसके घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए 20 हजार रुपये की मांग की। रकम नहीं देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमक...