भदोही, मार्च 23 -- भदोही, संवाददाता। सड़क हादसे में मृत युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चार पहिया वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। औराई पुलिस द्वारा परेशान करने एवं केस दर्ज में हीलाहवाली पर एसपी से गुहार लगाई थी। उनके निर्देश पर मामला दर्ज किया गया। औराई थाना क्षेत्र के कैयरमऊ, नईबस्ती निवासी बाबूलाल ने तहरीर में कहा कि गत माह 12 फरवरी को बाइक पर पीछे बैठकर बेटा शिवानंद महराजगंज बाजार काम से गया था। मोटरसाइकिल को रिश्तेदार चला रहे थे। तिउरी एक ढाबा के पास सात बजे शाम को वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रहे चार पहिया वाहन चालक ने बाइक में जोरदार धक्का मार दिया था। जिससे बेटे को गंभीर चोटें आईं थीं। अस्प्ताल ले जाने पर डाक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद 13 फरवरी को पोस्टमार्टम कराया था।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.