संभल, अप्रैल 28 -- थाना क्षेत्र के गांव जड़वार में पुरानी रंजिश के चलते खेत में काम कर रहे व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के आदेश से थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव जड़वार निवासी हंसराज पुत्र हुकुम सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 12 अप्रैल को शाम करीब 4 बजे वह अपनी मां शांति के साथ खेत में गेहूं काट रहे थे। इसी दौरान गांव के ही सोमपाल, पीतम, समरपाल और मुकेश पुरानी रंजिश के चलते वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- खेत पर बल्ली लगाने पर किया जानलेवा हमला हमले में हंसराज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गहरी चोट आई और दाएं पैर की हड्डी टूट गई। घटना के बाद पीड़ित ने एस...