कौशाम्बी, अप्रैल 24 -- पानी बहाने की बात को लेकर की गई मां-बेटी की पिटाई के एक मामले में सरायअकिल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसके लिए एसपी ने आदेश दिया था। सरायअकिल के अकबराबाद गुहौली गांव की सुनीता विश्वकर्मा ने बताया कि 19 अप्रैल की सुबह पानी बहाने की बात को लेकर पट्टीदार गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बेटी कविता को भी पीटा था। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह मां-बेटी की जान बचाई। इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। यह भी पढ़ें- एसपी के निर्देश पर पिटाई का केस दर्ज इस पर घटना की शिकायत एसपी सत्यनारायण प्रजापत से की गई। उनके आदेश पर गुरुवार को पुलिस ने आरोपी राजू, पिंटू, वीरेंद्र, रेनू, राधा व मुन्नी...