कौशाम्बी, मार्च 18 -- मंझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी भारत पुत्र दशरथ ने बताया कि 12 मार्च को वह किसी काम से इलाके की इमामगंज बाजार गया था। वहां चौराहे पर खड़ी बाइक चोरों ने पार कर दी थी।स्थानीय पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित ने एसपी राजेश कुमार को अर्जी दी थी। उनके आदेश पर मंगलवार को मुकदमा कायम कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...