देवरिया, जनवरी 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। शादी के बाद ससुराल पहुंची विवाहिता को ससुराली दहेज के लिए पहले प्रताड़ित किए और अब घर से निकाल दिया है। इस मामले में महिला थाने की पुलिस ने पति समेत तीन पर केस दर्ज किया है। साथ ही मामले की विवेचना शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पुलिस ने एसपी संजीव सुमन के आदेश पर किया है। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम असनहर की रहने वाली खुशी की शादी 16 अप्रैल 2025 में बिहार के सारनकोपा सम्होता के रहने वाले अमन सिंह के साथ हुई। खुशी का आरोप है कि जब से वह अपने ससुराल गई, तभी से ससुराली दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। कई बार मारपीट कर घायल कर दिया। इस बीच एक दिन एक नंबर से महिला का फोन आया, फोन करने वाली ने अपने को अमन की पत्नी बताने के साथ ही दोनों से एक बच्चा भी होने की बात बताई। इसकी जानकारी जब खुशी ने अमन स...