बलरामपुर, मई 24 -- बलरामपुर, संवाददाता। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने एसपी से गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर एसपी विकास कुमार के निर्देश के बाद रेहरा बाजार पुलिस ने आरोपी युवक और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपनी 14 वर्षीय पुत्री के साथ थाना रेहरा बाजार क्षेत्र के एक गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गई थी। यह भी पढ़ें- प्रेम प्रसंग में युवती घर से लापता, चार नामजद भट्ठे पर ग्राम गुदरा थाना तुलसीपुर निवासी संजय पुत्र भुर्रे भी अपने परिवार के साथ ईंट पथाई का कार्य कर रहा था। आरोप है कि संजय काफी समय से मेरी बेटी पर गलत नज...