बिजनौर, अगस्त 3 -- पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाने में दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने के प्रयास और धमकी देने के आरोप में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता अंजुम सैफी पत्नी सलीम निवासी सराय शेख ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसका निकाह 28 जून 2024 को हुआ था। शादी के बाद पति सलीम, जाहिद, सलमान, नईम, अंसार, इल्यास, शाहिद, रईस आलम, सफी ने दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग कर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि पहले उसके साथ हत्या का प्रयास किया गया और बाद में मायके पहुंचकर मारपीट अभद्रता तथा जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत पर कार्रवाई न होने के बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच ...