हरदोई, मई 10 -- बेहटा गोकुल, संवाददाता। क्षेत्र के सकाहा स्थित एक मैरिज लॉन में तिलक समारोह के दौरान मेहमानों और महिलाओं के साथ मारपीट तथा लूटपाट के मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पांच नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के दस दिन बाद रिपोर्ट दर्ज होने से मामले ने तूल पकड़ लिया है। पीड़ित राकेश सिंह ने बताया कि 29 अप्रैल को ग्राम सकाहा स्थित रामबाबू सिंह मैरिज लॉन में उनके पुत्र का तिलक समारोह आयोजित था। रात करीब 11 बजे ग्राम सकाहा निवासी अंकुर यादव, अंकुल सिंह, रामबाबू यादव, आजाद यादव, विशाल तथा एक अज्ञात व्यक्ति अपने साथियों के साथ समारोह स्थल में घुस आए और महिलाओं के साथ अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने अभय सिंह, महेंद्र सिंह, शिव सिंह, सूरज सिंह और अर्चना सिंह के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.