एसपी के आदेश पर चार हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट
हरदोई, मई 24 -- टड़ियावां। थाना क्षेत्र के गांव महोनी पुरवा निवासी आनंद पाल ने बताया कि मारपीट के मामले में थाने पर सुनवाई नहीं होती है। उसने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। आरोप है कि गांव के विपक्षी अंबुज, अंकुल, हिमांशु और प्रांशु ने बीती 18 मई की शाम पुरानी रंजिश में गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से पिटाई कर दी। आरोप है कि विपक्षी अंबुज ने उसके सीने पर चाकू से वार कर जख्मी कर दिया। शोरगुल करने पर आरोपित मौके से फरार हो गए। मामले की थाने में लिखित तहरीर दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। एसपी के आदेश पर मामले में चारों हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी गई। यह भी पढ़ें- मारपीट में चार पर केस दर्ज यह भी पढ़ें- थाने पर सुनवाई नहीं होने पर एसपी से लगाई गुहार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.