एसपी की रणनीति आया काम, बंधक युवक को निकालने में मिली सफलता
चतरा, सितम्बर 9 -- टंडवा, प्रतिनिधि। मो शहबाज को सिदपा के एक घर में बंधक रखने के मामले में चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की सुझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। एसपी सूचना मिलते ही स्वयं घटना स्थल पर पहुंचे। बंधक युवक को निकालने तक एसपी श्री नैथानी टंडवा में जमे रहे। ग्रामीणों के चंगुल से युवक कैसे निकालना है उसपर रणनीति बनाते रहे आखिकार उन्हें सफलता मिली। मौके पर एसपी अनिमेष नैथानी के अलावा एसडीओ प्रदीप महतो, डीएसपी प्रभात रंजन बरवार, सीओ गौरव राय समेत कई अधिकारी और पुलिस जवान घटना स्थल पहूचकर तनाव और गुस्से को कम करने में सफल रहे। यह भी पढ़ें- Chatra News: पैसे की लेन देन के लिए घर आया था शहबाज : डीएसपी यह भी पढ़ें- चतरा में पुलिस पर हमला, चल गई गोली; थानेदार समेत 3 जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.