एसपी की बड़ी कार्रवाई : एक निरीक्षक व दो दरोगा लाइन हाजिर, तीन निरीक्षकों सहित 16 पुलिस कर्मियों के तबादले
बहराइच, मई 12 -- बहराइच, संवाददाता। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने कार्य में लापरवाही बरतने पर एक निरीक्षक व दो दरोगाओं को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। तीन निरीक्षकों सहित 16 पुलिस कर्मियों के तबादले से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने नवाबगंज थाने में तैनात निरीक्षक अपराध अशोक कुमार वर्मा, रामगांव थाने की हाईवे पुलिस चौकी प्रभारी अयोध्या सिंह तथा सुजौली थाने की कारी कोट पुलिस चौकी प्रभारी राम सुधार यादव को विवेचनाओं में शिथिलता बरतने पर तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक मुकेश कुमार मिश्रा को नवाबगंज थाने में निरीक्षक अपराध के पद पर तैनात किया गया है।
तबादले की सूचि पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक सुरेश चंद्र राव को सम्मन सेल एवं ई-सम्मन सेल का प्रभारी नियुक्त किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.