चंदौली, अप्रैल 21 -- चंदौली। जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई किया। इसमें 24 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने फरियादियों को न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का आश्वासन दिया। कहा कि फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारित करना एवं न्याय दिलाना ही पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर आवेदकों की शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनकर गुण दोष के आधार पर निराकरण करने का निर्देश दिया। साथ ही फरियादियों के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार करने की नसीहत दी। यह भी पढ़ें- शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...