चंदौली, मई 19 -- चंदौली। जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के क्रम में सोमवार को एसपी आकाश पटेल ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई किया। इसमें कुल-55 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। एसपी ने फरियादियों के आवेदन लेकर उन्हें न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का आश्वासन दिया।कहा कि फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारित करना एवं न्याय दिलाना ही पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों से वार्ता कर फरियादियों की शिकायतों को सुनकर गुण दोष के आधार पर विधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...