चंदौली, अप्रैल 28 -- चंदौली। जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के क्रम में मंगलवार को एसपी आकाश पटेल ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई किया। इसमें कुल 29 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। इस दौरान एसपी ने फरियादियों को समस्याओं का न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर शिकायतों का गुण दोष के आधार पर निराकरण करने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...