एसपी कार्यालय में पहली मंजिल से कूदा सिपाही, हाथ-पैर टूटे
कानपुर, अगस्त 27 -- कानपुर देहात, संवाददाता। पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहली मंजिल से छलांग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद उसको गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां पहुंचे अफसरों ने प्राथमिक छानबीन के बाद घरेलू कारणों से घटना होने की बात कही। टूंडला फिरोजाबाद का रहने वाला 2020 बैच का सिपाही अंकित कुमार देशवाल मौजूदा समय में पुलिस लाइन में तैनात है। गुरुवार को वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय माती आया था। यहां उसने किसी बात से खिन्न होकर कार्यालय की पहली मंजिल पर स्थित बरामदे से नीचे छलांग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होते ही अफरा-तफरी मच गई। घायल सिपाही बार-बार कह रहा था कि एडीशनल एसपी को बुलाओ। आनन-फानन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.