चित्रकूट, अप्रैल 15 -- चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में उनके कार्यालय परिसर में द पुलिस कैफे का शुभारंभ हुआ। एसआई लिपिक केशव प्रसाद शुक्ला व कुक रणधीर सिंह ने गणेश प्रतिमा की वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की। एसपी ने कहा कि यह कैफे पुलिसकर्मियों एवं आम जनता के लिए खोला गया है। जिसमें भोजन और पेय पदार्थ बाजार की तुलना में कम कीमतों पर उपलब्ध होगा। पुलिस की नौकरी बेहद तनावपूर्ण होती है। यह कैफे उनके लिए स्ट्रेस बस्टर (तनाव कम करने वाला स्थान) का काम करेगा। इस दौरान सीओ सिटी अरविंद वर्मा, सीओ कार्यालय यामीन अहमद, प्रतिसार निरीक्षक रामशीष यादव, राजीव सिंह, जयप्रकाश उपाध्याय, अशोक यादव, आनंद मोहन शुक्ला, अमृतलाल सरोज, अनुभव सिंह आदि लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नगड़ी में आधुनिक थाना भवन का उद्घाटन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...