एसपी ऑफिस का पीए बन कर ठगी 69 हजार का आईफोन ले उड़ा शातिर ठग रामगढ़ थाने में शिकायत
रामगढ़, जून 1 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। शहर के गोला रोड स्थित एक मोबाइल दुकान संचालक से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने खुद को एसपी कार्यालय का पीए बताकर 69 हजार रुपये मूल्य का आईफोन 16 मंगवाया और फर्जी भुगतान का स्क्रीनशॉट दिखाकर मोबाइल लेकर फरार हो गया।
घटना का विवरण गणपति मोबाइल के संचालक धीरेन्द्र कुमार ने रामगढ़ थाना में दिए आवेदन में बताया कि 30 मई की शाम उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने स्वयं को एसपी ऑफिस का पीए बताते हुए आईफोन 16 का ऑर्डर दिया। मोबाइल की कीमत 69 हजार रुपये थी। शिकायत के अनुसार 31 मई को डिलीवरी के लिए फोन कर मोबाइल लेकर एसपी ऑफिस आने को कहा गया। दुकान का एक कर्मचारी मोबाइल लेकर पहुंचा तो दूसरे नंबर से कॉल कर उसे सिविल कोर्ट गेट के पास बुलाया गया। वहां एक व्यक्ति सिल्वर रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.