एसपी आफिस से निकली भव्य तिरंगा यात्रा
कौशाम्बी, अगस्त 12 -- हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को एसपी आफिस में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, एसपी सत्यनारायण प्रजापत, एएसपी अमिता सिंह व नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार फौजी ने हरी झंडी देकर रवाना किया। तिरंगा रैली में पुलिस ऑफिस में नियुक्त महिला उपनिरीक्षकों एवं महिला आरक्षियों द्वारा विशेष उत्साह के साथ स्कूटी एवं हेलमेट के साथ सहभागिता की गई। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। रैली के माध्यम से आमजन को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देश के प्रति कर्तव्य एवं राष्ट्रीय एकता की भावना के प्रति जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- Chapra News: तिरंगे की शान में गूंजा छपरा,निकाली भव्य रैली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.