पीलीभीत, जनवरी 2 -- पीलीभीत। शासन ने 2012 बैच के आईपीएस अभिषेक यादव का प्रमोशन कर उन्हें डीआईजी बना दिया है। उन्होंने 24 अप्रैल 2024 को जिले में एसपी का पदभार संभाला था। एसपी अभिषेक यादव की छवि तेज तर्रार और ईमानदार पुलिस अफसरों में गिनी जाती थी। हाल ही में हुई शासन स्तर से डीपीसी में उनकी प्रोन्नति की गई है। उनके डीआईजी बनने के बाद मातहत पुलिस अफसरों ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...