अंबेडकर नगर, अप्रैल 4 -- जहांगीरगंज। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यवर्धन पांडेय को एसपीसीए समिति का सदस्य बनाया गया है। सत्यवर्धन पांडेय के अलावा जिले के आधा दर्जन अन्य लोगों को भी समिति का सदस्य बनाया गया है। शासन ने भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड भारत सरकार के सुझाव पर पशुओं के प्रति क्रूरता के निवारण के लिए समिति का गठन किया है। जिले में गठित समिति में आलापुर के ककरापार गांव निवासी सत्यवर्धन पांडेय के अलावा रामनगर महुवर निवासी कमलेश मिश्र, टांडा के दौलतपुर निवासी डॉ राकेश वर्मा, आलापुर के सेमरा मानापुर निवासी योगेंद्र कुमार, कटेहरी के गौरा बसंतपुर निवासी अजीत मौर्य, टांडा के देईपुर निवासी चंद्रपाल सिंह, सेमरा मानापुर गांव के जयप्रकाश मिश्र व काजीपुर हंसवर की सुमन यादव को भी समिति का सदस्य बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.