बक्सर, अप्रैल 2 -- डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि।अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जिला स्वास्थ्य समिति की नोडल पदाधिकारी कुमारी मनीषा ने डुमरांव अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दौरान अस्पताल की विधि-व्यवस्था, साफ-सफाई, बायोमैट्रिक उपस्थिति और ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों जांच की। रोस्टर अपडेट न होने पर नाराजगी जताई। नया रोस्टर लागू करने के निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिया। कहा कि अस्पताल की साफसफाई पर विशेष रुप से ध्यान देने की जरूरत है। ताकि मरीजों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. प्रेमा कुमारी भी मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...