संभल, जून 13 -- मॉडल एजुकेशन कॉलेज के मैदान में चल रही अंडर 14 ट्रायल क्रिकेट सीरीज का शनिवार को फाइनल मुकाबला एसपीएस रेड और एसपीएस ब्लू के बीच खेला गया। जिसे एसपीएस रेड की टीम ने 15 रनों से जीत लिया। बहजोई रोड मॉडल एजुकेशन कॉलेज के मैदान में शनिवार को अंडर 14 ट्रायल सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें एसपीएस रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसपीएस की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट होकर 180 रन बनाए। जिसमें मुदित 60 और आहिल ने 32 रनों का योगदान दिया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसपीएस ब्लू की टीम 165 रनों पर ऑल आउट हो गई। यह भी पढ़ें- सहोदरा प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन जिसमें लकी ने 28 और भारत में 35 रनों का योगदान दिया। एसपीएस रेड ने 15 रनों से मैच जीत लिया। एसपीएस रेट ...