भागलपुर, मार्च 10 -- उच्च विद्यालय मथुरापुर के खेल मैदान में आयोजित एसपीएल टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत सोमवार को तीन लीग मैच खेले गए। सभी मुकाबले काफी रोमांचक रहे। इनमें सन्नी 11, चिराग 11 और हनी 11 की टीमों ने अपने-अपने मैच जीत लिए। दिन का पहला लीग मैच शिवांशी 11 और हनी 11 के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवांशी 11 की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। जवाब में हनी 11 की टीम ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया।दूसरा लीग मैच चिराग 11 कहलगांव और खुशी रानी टीम के बीच हुआ। चिराग 11 ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। खुशी रानी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए चिराग 11 कहलगांव की टीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.