गुड़गांव, जून 5 -- गुरुग्राम, दीपक अहूजा। सर्दर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर एलिवेटेड रोड के निर्माण का टेंडर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने रद्द कर दिया है। टेंडर दस्तावेज में कमियों के चलते यह फैसला लिया गया। अब नए सिरे से टेंडर दस्तावेज तैयार किए जाएंगे। इस रोड के निर्माण में करीब 750 करोड़ रुपये की लागत आनी है। जीएमडीए ने गत सात मार्च को एसपीआर पर करीब 4.2 किमी लंबा एलिवेटेड रोड के निर्माण का टेंडर जारी किया था। इसके तहत टेंडर आवंटन के 30 महीने के अंदर इसका निर्माण होना था। 21 अप्रैल को इस टेंडर को खोला जाना था। बाद में इसकी समयावधि को बढ़ाकर 14 मई किया गया, जिसे बाद में बढ़ाकर चार जून किया गया। सूत्रों के मुताबिक नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल की अध्यक्षता में इस टेंडर को लेकर प्री-बिड ब...