बागपत, अप्रैल 30 -- बागपत। बागपत के एसपीआरसी महाविद्यालय में बुधवार को स्वागत कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें पदक विजेता शूटर अनिरूद्ध चौहान का स्वागत किया गया। अतिथियों व अन्य शूटरों ने हौसला बढ़ाया। प्राचार्या डा. राजलक्ष्मी ने बताया कि फस्र्ट गाजियाबाद शूटिंग प्रतियागिता में महाविद्यालय के शूटर ने पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 23 से 28 अप्रैल तक गाजियाबाद में आयोजित हुई। जिसमें शूटर अनिरूद्ध चौहान ने 10 मी० एयर राइफल में रजत पदक जीता। प्रबंधक ठाकुर भूपेन्द्र सिंह व शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डा. प्रदीप कुमार समेत अन्य शूटरों ने पदक विजेता का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शूटर शिवम मान का चयन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...