एसपीआरसी महाविद्यालय में मेधावी छात्रा श्रेणी चौधरी सम्मानित
बागपत, जून 30 -- बागपत। बागपत के एसपीआरसी महाविद्यालय में मंगलवार को स्वागत व सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की एमए भूगोल परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा श्रेणी चौधरी को सम्मानित किया गया। महाविद्यालय परिवार ने उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। प्राचार्या डॉ. राजलक्ष्मी ने बताया कि श्रेणी चौधरी ने एमए भूगोल विषय में 86.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय की मेधावी छात्र-छात्राओं की सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। महाविद्यालय की छात्रा तनीषा विकल ने 85.33 प्रतिशत व विधि ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समारोह में शिक्षकों व प्रबंधक कमेटी ने सभी मेधावी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.