एसपीआरसी महाविद्यालय में गरिमा बनीं मिस फेयरवेल
बागपत, जून 14 -- बागपत। बागपत के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में शनिवार को बीएससी विभाग की छात्र-छात्राओं के लिए फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों ने शिक्षकों, अतिथियों व विद्यार्थियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। प्राचार्या डॉ. राजलक्ष्मी ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। निर्णायक मंडल के मूल्यांकन पर बीएससी की छात्रा गरिमा को "मिस फेयरवेल" चुना गया। यह भी पढ़ें- कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के छात्रों को दी गई विद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.