कोडरमा, मार्च 15 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीवीसी बांझेडीह से निकल रहे एसपांड डस्ट से फैल रहे प्रदूषण की शिकायतों को लेकर उपायुक्त के निर्देश पर शनिवार को प्रशासन ने कार्रवाई की। इस क्रम में एसडीओ ओमप्रकाश मंडल और डीटीओ विजय कुमार सोनी ने एसपांड स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ओवरलोड डस्ट लेकर जा रहे दो हाईवा को जब्त कर चंदवारा थाना में खड़ा कराया। बताया गया कि निरीक्षण के समय स्थल पर करीब 25 से 30 हाईवा डस्ट लदे खड़े थे, जिनमें से कई ओवरलोड थे और उनसे रास्ते में पानी तथा डस्ट गिर रहा था, जो नियमों का उल्लंघन है। हालांकि मौके की स्थिति के कारण अन्य वाहनों को जब्त नहीं किया जा सका।ज्ञात हो कि इन दिनों डस्ट लदे हाईवा से सड़कों पर राख और धूल गिरने से आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे लोगों को काफ...