मेरठ, अप्रैल 7 -- सनातन धर्म इंटर कॉलेज, सदर के मैदान पर आयोजित सब जूनियर बालक हॉकी लीग प्रतियोगिता में रविवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में एसडी सदर टीम ने विजन एकडेमी सिवाया को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने बताया कि एसडी सदर की ओर से 11वें मिनट में वंश सिंघल ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 16वें मिनट में उदय भारद्वाज ने दूसरा गोल दागा। मुकाबले के 42वें मिनट में वंश गिरी ने तीसरा गोल कर टीम की स्थिति मजबूत कर दी।विजन एकडेमी की टीम ने भी जोरदार टक्कर दी। टीम की ओर से अनमोल चौहान और रूद्र पाल ने एक-एक गोल कर मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा, लेकिन अंततः एसडी सदर टीम जीत दर्ज करने में सफल रही।मुकाबले के निर्णायक कौशल चौधरी और आकाश चौहान रहे। प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल सोमवार को शाम 4 बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.