मेरठ, मई 24 -- सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर मैदान पर चल रही हॉकी लीग प्रतियोगिता के तहत शनिवार को सब-जूनियर वर्ग में रोजमेरी टीम और एसडी रेड टीम के बीच मुकाबला खेला गया। रोमांचक मैच में एसडी रेड टीम ने रोजमेरी टीम को 4-2 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। एसडी रेड टीम की ओर से नवनीत सैनी, रुद्र पाल, अंश त्यागी और कृष्ण सैनी ने एक-एक मैदानी गोल कर टीम को जीत दिलाई। वहीं रोजमेरी टीम की ओर से आरव पिवाल और राघव ने गोल दागकर संघर्ष किया। मैच में अमन शर्मा और अर्पित शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मुकाबले के बाद प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग और प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- सेंट फ्रांसिस स्कूल में कबड्डी लीग का हुआ शुभारंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...