मुजफ्फर नगर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित एस.डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी एण्ड वोकेशनल स्टडीज में डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बी.फार्मा प्रथम वर्ष के परिणाम में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। संस्थान की शैली सैनी ने 82.02 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सार्थक गोयल 81.65 प्रतिशत द्वितीय और ईजहान सर्ताज 79.31 प्रतिशत तृतीय स्थान पर रहे। कॉलेज निदेशक डा. अरविंद कुमार ने मेधावियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डा. वैशाली, डा. भुवनेन्द्र सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...