कानपुर, मई 1 -- पुखरायां, संवाददाता। कीर्ति स्मृति समाज सेवा संस्थान ने एसडी पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उत्तीर्ण हुए बच्चों को सम्मानित किया। भोगनीपुर स्थित एसडी पब्लिक स्कूल के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हाईस्कूल में प्रथम दिव्या पाल, द्वितीय स्थान दिव्या यादव, तृतीय स्थान सफिया व इंटरमीडिएट में दिव्या, अलीशा, अंकित ने अच्छे अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। कीर्ति स्मृति समाज सेवा संस्थान की ओर से छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। संस्था की संरक्षक शोभा पटेल ने कहाकि संस्था का मुख्य उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा का समय-समय पर मंच के माध्यम से प्रोत्साहित करना है। वहीं डायरेक्टर व इंजीनियर अभय पटेल ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना...