एटा, अप्रैल 12 -- शनिवार को एसडी पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंड्ररी (सीबीएसई) धुमरी में योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि यशवीर सिंह चौहान की ओर से दीप प्रज्वलन किया गया। साथ योग से जीवन सफल बनाएं के प्रेरणादायक नारे के साथ किया गया। महिला योग प्रभारी आशू वाष्र्णेय ने अन्य योगाचार्यों के सहयोग से विद्यार्थियों को प्राणायाम, सूर्य नमस्कार नौगासनों का अभ्यास कराया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रबंधक अनुज अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य डॉ. प्रिय चौहान ने सभी छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन कम से कम 20 मिनट योग करने का संकल्प दिलाया। इनमें प्रमुख रूप से गिरीश चंद्र कृष्ण कुमार तिवारी, अतुल भदौरिया, सचिन राठौर, रवि शंकर, अरुण श...