मेरठ, अप्रैल 8 -- सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर मैदान पर आयोजित सब-जूनियर बालक हॉकी लीग प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया, जिसमें एसडी कॉलेज सदर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डीएवी हायर सेकेंडरी स्कूल सदर को 5-2 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। 60 मिनट के इस रोमांचक मुकाबले में शुरुआत से ही एसडी सदर टीम का दबदबा देखने को मिला। टीम की ओर से 5वें मिनट में मयंक प्रजापति ने पहला गोल कर बढ़त दिलाई। इसके बाद 11वें मिनट में अनमोल चौहान, 22वें मिनट में अर्पित शर्मा, 40वें मिनट में वंश सिंघल और 42वें मिनट में अनमोल गोस्वामी ने गोल दागकर टीम की जीत पक्की कर दी। वहीं, डीएवी टीम की ओर से कृष्णा लोदी और नवनीत सैनी ने एक-एक गोल कर मुकाबले में वापसी की कोशिश की, लेकिन टीम जीत हासिल नहीं कर सकी। मैच के निर्णायक कौशल चौधरी और आकाश चौहान रहे।...