एसडी कॉलेज ऑफ कामर्स में हुआ वृक्षारोपण
मुजफ्फर नगर, जुलाई 13 -- एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में एक वृहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा. सचिन गोयल, डीन डा. नवनीत वर्मा और विज्ञान विभागाध्यक्षा डा. मोनिका रूहेला ने शिक्षकों व विद्यार्थियों के साथ मिलकर किया। अभियान के अंतर्गत परिसर में नीम, आम, अमरूद, अनार और जामुन जैसी विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। खास बात यह रही कि सभी शिक्षकों और छात्रों ने इन पौधों को गोद लेते हुए उनके पूर्ण संरक्षण का संकल्प लिया। प्राचार्य डा. सचिन गोयल ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने की हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत किया गया पौधरोपण इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.