मुजफ्फर नगर, अप्रैल 17 -- मुजफ्फरनग। एसडी कालेज में मिशन शक्ति समिति के तत्वावधान में नारी शक्ति पदयात्रा (रैली) का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, समान अधिकार तथा सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना था। पद यात्रा का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर से हुआ, जहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्वेता कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। पद यात्रा में छात्राओं, शिक्षिकाओं तथा एनसीसी, एनएसएस एवं रोवर रेंजर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में बैनर एवं तख्तियाँ लेकर महिलाओं के अधिकार, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा से संबंधित संदेश दिए तथा समाज को नारी सम्मान के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- मानव श्रंखला व रैली निकाल दिया सशक्त नारी-विकसित नारी का संदेश इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य...