मुजफ्फर नगर, मार्च 19 -- मुजफ्फरनगर, संवाददाता। जनपद के युवाओं के लिए रोजगार मेला जानसठ रोड स्थित एसडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में आगामी 19 मार्च 2026 को लगेगा। इसमें पांच हजार से अधिक युवाओं के विभिन्न पदों पर साक्षात्कार से चयन होगा। एसडी इंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार को पत्रकार वार्ता हुई। इसमें जिला सेवायोजन अधिकारी पारुल सिंघल और संस्थान के उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 80 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां शिरकत करेंगी, जो लगभग 5000 विभिन्न पदों पर युवाओं का चयन करेंगी। प्रमुख कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्वराज मोटर्स, चेतू आईटी कंपनी, डिक्सन टेक्नोलॉजी और फ्लिपकार्ट जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिए...