बदायूं, अप्रैल 3 -- स्थानीय एसडीबी पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल डायरेक्टर अखिलेश वार्ष्णेय और प्रिंसिपल मीनू एल. बत्रा ने शैक्षणिक सत्र के क्लास टॉपर्स एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रतीक चिन्ह और मेडल प्रदान किए। इस अवसर मनोज चौहान ,एमपी सिंह, अनमोल सिंह श्वेता शर्मा ,सिम्मी, रोमा कपूर, सुंदरी रस्तोगी, कृति शर्मा, स्वाति अग्रवाल, कविता कथूरिया ,शिल्पी गर्ग सहित समस्त स्टाफ ने अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...