एसडीपीओ ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
चक्रधरपुर, मई 18 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर के एसडीपीओ डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी ने शनिवार की देर रात चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर यात्री सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों एवं आम लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और यात्रा संबंधी जानकारी भी ली। निरीक्षण के के दौरान एसडीपीओ जीआरपी थाना भी पहुंचे। यहां उन्होंने जीआरपी थाना प्रभारी सोहेल खान से स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था, स्टेशन परिसर में होने वाली गतिविधियों तथा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों से संवाद कर उनकी यात्रा, गंतव्य एवं स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी हासिल की। यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे एसडीपीओ, यात्री सुविधाओं व सुरक्षा व्यव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.