गिरडीह, अप्रैल 15 -- बिरनी, प्रतिनिधि। बिरनी थाना परिसर में नवनिर्मित चौकीदार भवन का उद्घाटन सोमवार को एसडीपीओ धनन्जय राम, इंस्पेक्टर अजय कुमार एवं थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने संयुक्त रुप से किया। ज्ञात हो कि चौकीदार भवन का निर्माण महामहेश्वरम धाम चैरिटेबल ट्रस्ट जमुनियातरी बृंदा निवासी महेश सिंह के द्वारा कराया गया है। एसडीपीओ राम ने कहा कि थाना परिसर में चौकीदारों के लिए अपना कोई भवन नहीं था अब अपना आवास में लोग आराम कर सकते हैं या फिर रह सकते हैं। कई बार ड्यूटी खत्म होने के बाद उन्हें आराम की आवश्यकता होने के बाद भी कमरा नहीं होने से आराम नहीं कर पाते थे। वहीं चौकीदारों ने कहा कि अपना भवन होने के बाद वेलोग सम्मानपूर्वक थाना परिसर में ही विश्राम कर सकेगें। मौके पर एएसआई शंभू सिंह, मुंशी राजकुमार दास, चौकीदार अनिल कुमार पासवान, बलदेव ठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.