बांका, अप्रैल 5 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। बेलहर एसडीपीओ रविन्द्र मोहन प्रसाद द्वारा कटोरिया थाना में शनिवार को क्राइम मीटिंग की गई। मौके पर इंस्पेक्टर रंजीत कुमार भी मौजूद थे। बैठक के दौरान एसडीपीओ ने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लूट, डकैती, हत्या समेत अन्य गंभीर अपराधों के मामलों में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित कांडों के निष्पादन, वारंटी गिरफ्तारी, कुर्की, साइबर अपराध एवं संपत्ति मूलक अपराधों के उद्भेदन तथा माह में की गई छापेमारी की समीक्षा की गई। एसडीपीओ ने सभी थानाध्यक्षों को नए निर्धारित लक्ष्यों को समयसीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश देते हुए अवैध बालू खनन एवं अवैध शराब के कारोबा...