जहानाबाद, मई 15 -- अरवल, निज संवाददाता। पटना- औरंगाबाद मुख्य मार्ग में मेहंदिया के पास नहर रोड में सड़क हादसे में 25 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन के धक्के से वह सड़क किनारे जख्मी हालत में गिरा हुआ था।

घायल युवक की सहायता लेकिन गुरुवार की रात 11 बजे वहां से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल गुजर रहे थे। सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक को देखकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल वाहन से उतरकर जख्मी युवक को सड़क से उठाकर अपने वाहन में बैठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया एवं जख्मी को इलाज कराते हुए जान बचाने का काम किया है। जख्मी युवक सचिन कुमार कलेर प्रखंड के पूरा कोठी गांव के रहने वाला है।

पुलिस की प्राथमिकता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि जख्मी के इलाज कराकर जान बचाना पुलिस की पहली प्राथमिकता है जो हमने किया है। उन्होंने कहा कि रात्र...