खगडि़या, मार्च 28 -- बेलदौर । एक संवाददाता बेला नौबाद गांव में विक्षिप्त युवक की हत्या की खबर पर गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की बारीकी से जांच कर परिजनों एवं आसपास के लोगों से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी लेकर अधीनस्थ कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एसडीपीओ को मृतक के पिता कुशो शर्मा ने बताया कि उसका पुत्र का दिमागी संतुलन संतोषजनक नहीं था। जिसे किसी ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक के शव अंबेडकर चौक के निकट लगी सोलर लाइट के निकट मिली थी। एसडीपीओ एवं भागलपुर से पहुंची एफएसएल की टीम ने शव बरामदगी स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर उपलब्ध साक्ष्यों को इकट्ठा कर इसकी वैज्ञानिक तरीके से जांच करने के लिए अपने साथ लेते चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक के शरीर पर जख्म के कई निशान देखे गए। जिसस...