साहिबगंज, मई 9 -- तालझारी। एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी ने शुक्रवार को तालझारी थाना में लंबित कांडों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान केस के सुपरविजन, वारंट कुर्की से संबंधित ली जानकारीऔर कांडों को शीघ्र निष्पादित करने का थाना प्रभारी को निर्देश दिये। उन्होंने फरार चल रहे वारंटियों को शीघ्र गिरफ्तार करने एवं थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था, नियमित गश्ती, लंबित वारंटियों का तामिला कराने सहित कई निर्देश दिये। इस दौरान थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...